सेमिनार: जिओ जिंदगी जी भर के
सेमिनार: जिओ जिंदगी जी भर के
बनूड़| एसडीकॉलेज खेड़ी गुरना में जिओ जिंदगी जी भर के के बैनर तले सेमिनार कराया गया। इसका शुभारंभ मुख्य मेहमान साहिल सरोह और कॉलेज के डायरेक्टर प्रो. बलदेव सचदेवा ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। साहिल सरोह ने कहा कि हमारा जीवन बहुत ही अनमोल है। हमारे जीवन की सभी अवस्थाओं में से छात्र जीवन बहुत ही अहम माना जाता है। छात्र जीवन में मेहनत और लगन से की गई पढ़ाई हमारी पूरी जिंदगी को रोशन कर सकती है। हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन को आधार बनाकर जीवन जीना चाहिए। सेमिनार में कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी प्रो. अनुरिद्ध जोशी, डीन डा. एससी बेदिया, कॉलेज प्रधान उपकार कृष्ण शर्मा ने संबोधित किया। डाॅ. एनके साहनी ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।