पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद को एसबीआई अफसर बता 35 हजार रुपए ठगे

खुद को एसबीआई अफसर बता 35 हजार रुपए ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनूड़ |खुद कोएसबीआई का अफसर बताकर नौसरबाज ने फोन पर बनूड़ के दलजीत सिंह से उनके बैंक अकाउंट की सारी जानकारी ले ली। उसके बाद खाते से पैंतीस हजार रुपए साफ कर दिए।

बनूड़ के बाडियां बसी के गुरमेल सिंह के बेटे दलजीत सिंह ने बताया कि 8 सितंबर को मोबाइल पर नौसरबाज ने कहा कि वह भारतीय स्टेट बैंक से बोल रहा है। उसने दलजीत सिंह से पूछा कि आपका हमारे बैंक में अकाउंट है। उसने दलजीत से कहा कि आप का जो एटीएम चल रहा है उसे बंद करके फोटो वाला एटीएम बनाया जा रहा है। जिसके लिए वेरिफिकेशन कर रहे हैं। फोन करने वाले ने एक एक करके दलजीत से उसका अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर के ऊपर लिखा कार्ड नंबर पिन नंबर पूछा। दलजीत ने सब जानकारी दे दी। उसने कहा कि तुम अगले चार दिनों तक एटीएम कार्ड चलाना वरना हैंग हो जाएगा।

दलजीत ने जब 14 सितंबर को पैसे निकालने के लिए एटीएम चलाया तो पता चला कि उसके खाते से 35 हजार रुपए में से सिर्फ चालीस रुपए बचे हैं। इसके बाद उन्होंने एसबीआई की बनूड़ ब्रांच के मैनेजर को सारी कहानी बताई। मैनेजर ने कहा कि तुम्हारे साथ ठगी हो चुकी है। उसने एटीएम से कैश नहीं निकाला बल्कि ऑनलाइन कार्ड स्वैप कर खरीददारी की है। दलजीत सिंह ने जब पुलिस को कहानी बताई तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाए दलजीत को सावधान रहने को कहा। दलजीत की बहन की शादी 26 को है। उसने बहन की शादी के लिए पैसे जुटाए थे।

फोटो वाला एटीएम बनेगा, चार दिन यूज करना