पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनूड़। खेतोंमें मोटर के कमरे में रात को सोए प्रवासी

बनूड़। खेतोंमें मोटर के कमरे में रात को सोए प्रवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनूड़। खेतोंमें मोटर के कमरे में रात को सोए प्रवासी मजदूर की सांप के काटने से मौत हो गई। बनूड़ के किसान मेजर सिंह के खेतों में मोटर पर सोदन नामक प्रवासी मजदूर काम करता था। मंगलवार की रात को सोदन खेतों का सारा काम समेट कर खेतों में बने कमरे में नीचे धरती पर ही सो गया। रात को करीब 2 बजे किसी जहरीले सांप ने सो रहे सोदन को कान के पास काट लिया। जिससे सोदन बुरी तरह तड़पने लगा। सोदन के साथी ने तुरंत मेजर सिंह को फोन किया। सूचना मिलते ही मेजर ने मजदूर सोदन को प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया। जहां मजदूर की मौत हो गई। मरने वाला 25 साल का सोदन पुत्र देसराज निवासी गांव खजूरिया यूपी का रहने वाला था।

सांप के काटने से मौत