बरीवाला में शआप के जीत की खुशी
मंडी बरीवाला|दिल्ली कीविधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा आश्चर्यजनक नतीजों द्वारा बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली गई है। बरीवाला में आप की इस जीत का ऐलान होने से पहले ही बाजे बजने शुरू हो गए थे। दिल्ली चुनावों में ‘आप’ के अरविंद केजरीवाल द्वारा प्राप्त की इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में अनाज मंडी बरीवाला में लोगों ने खुशी से जश्न मनाएं खुशी का इजहार करते हुए लड्डू भी बांटे। इस समय वहां पर संतोख सिंह खालसा, गुरमीत, सुखदेव, करम सिंह, शमशेर सिंह, जसविंदरपाल छिंदा, सुखविंदर सिंह वडि़ंग, लखवीर आदि भी उपस्थित थे। (सहदेव)