स्कूल में लगाया सेहत चेकअप कैंप
मंडी बरीवाला|गांव हरीकेकलां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम चक्क शेरेवाला द्वारा सेहत जांच कैम्प का आयोजन किया गया। इस समय मेडिकल अफ्सर डाॅ. सोनू मेहता डाॅ. शिल्पा द्वारा छात्रों की 38 प्रकार की बीमारियां चमड़ी, मानसिक, नजर, दांतों आदि की जांच की गई। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए हर वर्ष उनकी सेहत जांच की जाती है। कैम्प को सफल बनाने में फार्मासिस्ट गुरजिंदर कौर एएनएम वरिंदर कौर का विशेष योगदान रहा। इस समय वहां पर प्रो: नछत्तर सिंह नूर, मैडम पूनम मनचन्दा हररूल सिंह आदि के अलावा गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (सहदेव)