- Hindi News
- झबेलवाली वािसयों ने थाना बरीवाला का किया घेराव
झबेलवाली वािसयों ने थाना बरीवाला का किया घेराव
भास्कर न्यूज | मंडी बरीवाला
नौजवानभारत सभा और पंजाब स्टूडेंट की अगुवाई में गांव झबेलवाली निवासियों ने बुधवार को मंडी बरीवाला के थाने के सामने रोष प्रदर्शन किया। धरना गांव के दलित मजदूर की पुलिस अधिकारियों द्वारा मारपीट करने और झूठा पर्चा दर्ज करने के विरोध में किया गया। संबोधन में सभा के जोनल नेता मंगा आजाद ने कहा कि दलितों के साथ लगातार धक्का हो रहा, तथा मजदूरों को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। गत दिनों झबेलवाली के सरकारी प्राइमरी स्कूल में हुई गेहूं चोरी के मामले में बिना जांच-पड़ताल के ही एक मजदूर जसवीर सिंह के साथ पुलिस ने नाजायज तौर पर मारपीट की। ऐसा गांव झबेलवाली के एक रसूख व्यक्ति की शिकायत लपर किया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई तो 24 सितंबर को डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर पंजाब स्टूडेंट यूनियन नेता जसवीर सराएनागा, सुखराज सिंह बरीवाला, चमकौर झबेलवाली, जगा सिंह, गुरादित्ता झबेलवाली, सत्ता आदि ग्रामीण भी मौजूद थे।
मंडी बरीवाला में थाने का घेराव करते हुए नौजवान भारत सभा और पंजाब स्टूडेंट यूनियन के आगु