पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकियू ने विधायक करन बराड़ को गिनाई समस्याएं, मांगपत्र सौंपा

भाकियू ने विधायक करन बराड़ को गिनाई समस्याएं, मांगपत्र सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसान यूनियन रजि. जिला मुक्तसर के पदाधिकारियों जत्थेबंदी द्वारा कृषि जमीन जिसका असल में भाव तो बहुत ऊंचा है। लेकिन सरकारी कागजों में बहुत कम है, के भाव को समय के अनुसार लाने के लिए विधान सभा क्षेत्र मुक्तसर की विधायक बीबी करन कौर बराड़ को मांग पत्र दिया गया।

भारतीय किसान यूनियन के आगुओं ने कहा कि सरकार द्वारा फसल की कीमत तय करते समय 1953 एक्ट के अंतर्गत 13हजार रुपये प्रति किल्ला ठेका लिया जाता है जबकि जमीन का असली ठेका 35 हजार रुपये से भी अधिक है।

जिसकी वजह से फसल का भाव भी बहुत कम असेस किया जाता है जिसका खामियाजा भी किसानों को ही भुगतना पड़ता है।

विधायक बीबी करन कौर बराड़ ने भाकियू रजि. को भरोसा दिलाया कि मामले का हल करने के लिए हर संभव यच् किये जायेंगे। इस समय जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह कानियांवाली, सचिव गुरदर्शन सिंह रूपाणा, जनरल सचिव दलजीत सिंह रंधावा आदि भी उपस्थित थे।

सराएनागा में विधायक करन कौर बराड़ को मांग पत्र सौंपते हुए भाकियू के नेता।