- Hindi News
- हरीके कलां की 20 पहले 11 मोटर, 1 टांसफार्मर अब चोरी
हरीके कलां की 20 पहले 11 मोटर, 1 टांसफार्मर अब चोरी
मंडी बरीवाला|थाना बरीवालाके अंतर्गत पड़ने वाले गांव हरीके कलां 11 मोटर 1 टांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। हरीके कलां निवासी प्रितपाल सिंह बराड़, हरबंस सिंह बराड़, जसविंदर सिंह बराड़, गुरमीत सिंह बराड़, सुरजीत सिंह बराड़, कुलवंत सिंह बराड़, गुरसेवक सिंह बराड़, शमशेर सिंह बराड़, चमकौर सिंह बराड़ मेजर सिंह पूर्व सरपंच आदि राजनीतिक आगुओं की 11 मोटरें चोरी हो गई हैं। गौरतलब है कि गांव हरीके कलां में से गत दिवस भी 20 मोटर चोरी हुई थी। थाना बरीवाला के प्रभारी अशोक कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है चोरों को जलद ही काबू कर लिया जायेगा। (सरबमीत/सहदेव)