किसानों को नहीं आएगी परेशानी: बिट्टू
मुक्तसर|मंडी बरीवालाअधीन आती मंडियों में किसानों को किसी किस्म की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। किसान अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि परेशानी से बचा जा सके। यह विचार मार्केट कमेटी बरीवाला के नवनियुक्त चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू ने व्यक्त किये। इस अवसर सीनियर अकाली नेता हरपाल सिंह बेदी, गुरमीत सिंह जीता, जगमीत जग्गी, छिन्द्र कौर धालीवाल, सुदर्शन सिंह बेदी, हरभगवान सिंह काला आदि ने बिट्टू के गृह में उन्हें बधाई दी। (जसकरन)