- Hindi News
- स्कूल सराएनागा में मनाया गया शहीद ए अाजम का जन्मोत्सव
स्कूल सराएनागा में मनाया गया शहीद-ए-अाजम का जन्मोत्सव
शहीदों के बदौलत ही हम खुली हवा में ले रहे हैं सांस: गुरतेज
गांवबाम निवासी सरपंच गुरतेज सिंह की अध्यक्षता में जालंधर में आयोजित होने वाले शहीद भगत सिंह के 107 वें जन्मदिन समागम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। गांव वासियों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। संबोधित करते हुए सरपंच गुरतेज सिंह ने कहा कि हमें अपने शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि आज जो भी हम अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। वह सिर्फ इन शहीदों की बदौलत ही है। 18 साल के प्रत्येक लड़के-लड़की 58 वर्ष की आयु तक के प्रत्येक स्त्री-पुरुष (जो चाहता है) को योग्यता नुसार अशिक्षित 6447 रुपये शिक्षित के लिए 8124 रुपये प्रति माह मान भत्ता सभी को मुफ्त अवश्य दिया जाए। इस अवसर पर लक्ष्मण दास, राजा सिंह, मोहना सिंह, गुलाब सिंह, बलजीत सिंह, हरदेव सिंह आदि उपस्थित थे। (जसकरन)
विशाल पब्लिक स्कूल में भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाते हुए प्रिंसिपल जसविंदर शर्मा, वाइस प्रिंसिपल बलजीत शर्मा अन्य।
बाम के सरपंच गुरतेज सिंह की अध्यक्षता में जालंधर समागम को रवाना होते लोग।