पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के पदाधिकारियों का चयन

भाजपा के पदाधिकारियों का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपामंडल बरीवाला की आज बरीवाला में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष डाॅ. सुखदेव सिंह बुट्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सतपाल शर्मा वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी बरीवाला सरबजीत कौर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बरीवाला ने विशेष तौर पर भाग लिया।

बैठक में भाजपा मंडल बरीवाला के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जिसके अनुसार गुरसेवक आलम को जनरल सचिव, राजेन्द्र कुमार गर्ग, बख्शीश सिंह इकबाल सिंह को उपाध्यक्ष, राज कुमार नरुला, सिमरजीत कौर, बोहड़ सिंह जोशीला, नानक कौर को सचिव, राजेन्द्र कुमार, अनिल कुमार काकू विजय कुमार को सलाहकार चुना गया है। बैठक के उपरांत मंडल अध्यक्ष डा. सुखदेव सिंह बुट्टर ने बातचीत के दौरान कहा कि पहले गांवों में बीजेपी का नाम सुनने को भी नहीं मिलता था परंतु केन्द्र में बीजेपी सरकार आने के उपरांत गांवों में भी बीजेपी इकाइयों का गठन किया जा रहा है। अब गांवों में भी बीजेपी के नाम की आंधी चल रही है। इसके अलावा सतपाल शर्मा वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी बरीवाला सरबजीत कौर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बरीवाला ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस समय गुरसेवक आलम, तरसेम दास अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। (सहदेव/सरबमीत)

बरीवाला में हुई बीजेपी बैठक के दौरान संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. सुखदेव सिंह बुट्टर साथ में उपस्थित अन्य।