बिट्टू ने चन्ना को पद मिलने की दी बधाई
मंडी बरीवाला। चरनदासचन्ना बरीवाला जिला योजना बोर्ड के पूर्व सदस्य बरीवाला के मौजूदा म्यूनिसिपल काउंसलर को पंजाब पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास एवम वित्तीय निगम पंजाब का सदस्य चुने जाने पर मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन बिट्टू उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे।
पार्टी के इमानदार कार्यशील नेता को पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास एवम वित्तीय निगम पंजाब का सदस्य बनाये जाने से पार्टी और मजबूत बनेगी। इसके अलावा चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि रेलवे फाटक बरीवाला से थाना बरीवाला की पुरानी इमारत तक की सड़क का कार्य जल्दी ही शुरू कर दिया जायेगा।
इसके अलावा बरीवाला निवासियों ने उन्हें वड़िग रोड फाटक से लेकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरीवाला तक की सड़क, सरकारी अस्पताल बरीवाला में स्टाफ की कमी को पूरा करने, वाटर वर्कर्स की पाइप को नीची करके सही पानी सप्लाई करने स्ट्रीट लाइटें आदि की समस्याओं से अवगत करवाया जिसका जवाब देते हुए चेयरमैन मनजिंदर बिट्टू ने कहा कि समस्याओं का जल्दी हल कर दिया जायेगा। (सहदेव)
पंजाब पिछड़ी श्रेणी भूमि विकास एवम वित्तीय निगम पंजाब के सदस्य बने चरनदास चन्ना बरीवाला को बधाई देते हुए चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू।