- Hindi News
- दो दिन से बरीवाला में बीएसएनएल सेवाएं हुई ठप
दो दिन से बरीवाला में बीएसएनएल सेवाएं हुई ठप
भास्कर न्यूज | मंडी बरीवाला
बीएसएनलभारत दूर संचार निगम लिमिटेड की सुविधाओं का बरीवाला क्षेत्र में बुरा हाल है। बरीवाला में 14 सितम्बर के प्रात: 9 बजे से मोबाइल, इंटरनेट लैंडलाइन फोन बंद हैं।
करीब 30 घंटों के बाद भी जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। नई बन रही सड़कों के दौरान ओएफसी केबल भी कट गई है। जिससे बरीवाला इसके आस पास के करीब 15-20 गांवों में बीएसएनएल सेवाएं ठप हैं।
ओएफसी केबल कटने के कारण बैंकों में भी छुट्टी जैसा माहौल बन गया है बैंकों में लेन देन का काम बंद है।
लोगों ने कहा कि वह बीएसएनएल की घटिया सुविधाओं के कारण ही निजी कंपनियों के साथ जुड़ रहे हैं।