पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरीवाला में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, लोगों ने जताया रोष

बरीवाला में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, लोगों ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी बरीवाला | बरीवालानिवासी प्राथमिक सुविधाओं से वंचित होने केे कारण काफी निराश हैं। नगर पंचायत बरीवाला के 11 वार्ड हैं, जिनमें कुल 10 सफाई कर्मचारी हैं। इसके उपरांत भी बरीवाला में सफाई का बुरा हाल है गलियों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इसके अलावा बरीवाला में सफाई-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक निजी कंपनी को भी ठेका दिया गया है फिर भी बरीवाला में सफाई का नामो निशान नहीं है बरीवाला की हर गली, वार्ड में गंदगी देखी जा सकती है। गंदगी से बरीवाला निवासी बहुत परेशान हैं। बरीवाला निवासी संदीप कुमार अरोड़ा, सुनील कुमार, रिंकू, मलकीत सिंह, राकेश कुमार, प्रवीन कुमार आदि ने कहा कि बरीवाला में ऐसी गंदगी कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इससे बढिय़ा सफाई प्रबंध तो ग्राम पंचायत के समय ही थे तो फिर सरकार की ऐसी कौन सी मजबूरी थी जो बरीवाला को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया और जब भी बरीवाला के विकास कार्यों की बात की जाती है तो हमें फंडों की ही कमी बता दी जाती है।

बरीवाला में लगे हुए गंदगी के ढेर।