- Hindi News
- क्रोध इंसान का है दुश्मन : अश्वनी शास्त्री
क्रोध इंसान का है दुश्मन : अश्वनी शास्त्री
भास्कर न्यूज | मंडी बरीवाला
शिवकावड़ संघ द्वारा करवाया गया श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ बरीवाला की पंचायती धर्मशाला में चल रहा है जहां पर संत बाबा बंसी वाले जी विशेष तौर पर पहुंचे हैं। यहां 13 दिसंबर तक सुबह सायं को 3 घंटे शास्त्री अश्वनी जी द्वारा कथावाचन चलती है। आज प्रात: शास्त्री अश्वनी जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुस्सा मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी है मनुष्य को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। प्यार से हर व्यक्ति के मन को जीता जा सकता है परंतु गुस्से से हमारे प्रति हर व्यक्ति के मन में कड़वाहट पैदा हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें किसी का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि विश्वास तोड़ने में तो एक सेकेंड भी नहीं लगता पर विश्वास बनाने में बहुत वर्ष लग जाते हैं। इस समय वहां पर भारी संख्या में मर्द, औरतें बच्चे उपस्थित थे। (सहदेव)
पंचायती धर्मशाला बरीवाला में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शास्त्री अश्वनी जी।