- Hindi News
- बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ जख्मी
बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ जख्मी
मंडी बरीवाला | मुक्तसर-कोटकपूरामुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर बरीवाला टी प्वाइंट पर एक निजी कंपनी की बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे यहां के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस मुक्तसर से वाया मोगा जालंधर से होशियारपुर की ओर जा रही थी। वहीं गांव समाघ निवासी युवक बलकार सिंह सराएनागा से बरीवाला की ओर बाइक पर रहा था। इसी दौरान बरीवाला टी प्वाइंट के पास बस ने उसे चपेट में ले लिया। बस ड्राइवर और परिचालक मौके से फरार हो गए। थाना बरीवाला प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जांच शुरु कर दी है। (सहदेव/सरबमीत)