- Hindi News
- अकाली वादे की बजाय काम करने पर ध्यान दे : फत्तनवाला
अकाली वादे की बजाय काम करने पर ध्यान दे : फत्तनवाला
मंडी बरीवाला |मंडी बरीवाला में पीपल्ज पार्टी आफ पंजाब की बैठक जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला सूबा सीनियर मीत प्रधान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मुकेश कुमार सर्कल अध्यक्ष मंडी बरीवाला, गुरजिंदर सिंह बराड़, नीटा जुनेजा, सुखबीर सिंह, सुखविंदर सिंह वट्टू, बोहड़ सिंह हराज, मनी चड़ेवान आदि वर्करों ने भाग लिया।
बैठक के बाद जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला ने बताया कि स्वच्छता के लिहाज से बरीवाला बहुत पीछे है और बरीवाला मंडी स्वच्छता के मामले में पिछड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि अकाली नेता वादे तो बहुत बड़े बड़े करते हैं लेकिन कभी पूरे नहीं करते। इस दाैरान उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि अकाली वादे कम और काम की ओर अधिक ध्यान दें। (सहदेव शर्मा)