पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने किया विचार

उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने किया विचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी बरीवाला | भाजपामंडल बरीवाला की बैठक डाॅ. सुखदेव सिंह बुट्टर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राकेश कुमार धींगड़ा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक के दौरान नगर पंचायत बरीवाला के वार्ड नंबर 2 की खाली हुई सीट के बारे में भाजपा द्वारा अपना उम्मीदवार खड़ा करने के बारे में विचार किया गया। जिला अध्यक्ष धींगड़ा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि चाहवान उम्मीदवारों से पत्र मांगे जा रहे हैं, जिनको हाइकमान के निर्देशानुसार टिकट जारी किए जाएंगे। इस मौके पर सीनियर मीत प्रधान राजेन्द्र कुमार गर्ग, गगनदीप बाबा जनरल सचिव, राज कुमार नरूला सचिव, सुरेश कुमार मोना, जसविंदर सिंह वट्टू, राजेन्द्र शर्मा, गुरप्यार गोल्डी, भाग सिंह आदि थे। (सहदेव शर्मा)