बाबा बंसी वाले जी ने की गो सेवा
मंडी बरीवाला। शिवकावड़ संघ द्वारा करवाए गए श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ पंचायती धर्मशाला बरीवाला में चल रहा है। जहां विशेष तौर पर पहुंचे संत बाबा बंसी वाले जी ने आज बरीवाला की श्री कृष्ण गोपाला गोशाला में गोसेवा की। गोसेवा के उपरांत उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि गोसेवा उत्तम सेवा है। गाय में 33 करोड़ देवताओं का वास होता है भाव गो सेवा 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा है और हमें हर व्यक्ति को गोसेवा कर पुण्य कमाना चाहिए। वहां पर गोशाला कमेटी अध्यक्ष प्रशोत्तम बांसल, सन्नी बांसल, सुरेश कुमार, लक्की बांसल, प्रवीन कुमार, कस्तूरी लाल आदि के अलावा अन्य बरीवाला वासी उपस्थित थे। (सहदेव/सरबमीत)