पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा फरीद ताईक्वांडो चैंपियनशिप में स्टूडेंट्स ने जीते 9 पदक

बाबा फरीद ताईक्वांडो चैंपियनशिप में स्टूडेंट्स ने जीते 9 पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मंडी बरीवाला

फरीदकोटमें करवाई गई बाबा फरीद ताईक्वांडो चैंपियनशिप में गांव हरीके कलां के गुरुकुल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें छात्रों ने बहुत बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए।

इनमें से तीन छात्रों अजविंदर सिंह, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह ने स्वर्ण, लवदीप सिंह, मनवीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, लवदीप सिंह ने सिल्वर साहिल शर्मा, शिवदीप ने कांस्य पदक जीते। इस विजेता छात्रों के स्कूल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के निदेशक एडवोकेट प्रितपाल शर्मा, चेयरमैन राजपाल सिंह बराड़, प्रिंसिपल अमनप्रीत कौर ने कहा कि मेहनत से हर मंजिल को पार किया जा सकता है। इस मौके उन्होंने छात्रों को बधाई दी और उनका मुंह भी मीठा करवाया। (सहदेव/सरबमीत)

बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ कोच अन्य अध्यापक