कुष्ठ से बचाव के टिप्स दिए
मंडी बरीवाला| डा.बलविंदर कुमार एसएमओ कम्यूनिटी हेल्थ सेन्टर चक्क शेरेवाला डा. रविकांत एसएमओ कम्यूनिटी हेल्थ सेन्टर बरीवाला के नेतृत्व में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरीवाला में कुष्ठ रोग एनवीबीडीसी प्रोग्राम के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान प्रिंसिपल राजविंदर कौर, मेडिकल अफसर डा. सनप्रीत कौर, किरन रानी चेयरमैन प्रबंधक कमेटी, अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार आदि ने भाग लिया। मेडि़कल अफसर डा. सनप्रीत कौर ने छात्रों को बताया कि कुष्ठ रोग का समय पर पता चलने पर इसका इलाज करवाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने मलेरिया, डेंगू, पीलिया, टाइफाइड, पीने के पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी। स्वास्थ्य इंस्पेक्टर भगवान दास ने बताया कि यदि शरीर के किसी हिस्से पर चटाक, दाग, धब्बे हों जहां सूई, ठंडे गर्म पानी का ना पता लगे तो जल्द ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में संपर्क करना चाहिए। इस मौके चरनदास चन्ना एमसी, रमेश कुमार, रंजीव कुमार, किरन रानी, हरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, सेवक सिंह, नवदीप सिंह, यादविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत पाल, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह आदि भी उपस्थित थे। (सहदेव शर्मा)
छात्रों को कुष्ठ रोगों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी।