बलदेव बने थाना बरीवाला के मुख्यमुन्शी
मंडी बरीवाला |बलदेव सिंहहवलदार ने थाना बरीवाला के मुख्य मुंशी का पद संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार वे थाना लक्खेवाली से बरीवाला आए हैं। पद संभालने के उपरांत बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। उन्होंनें कहा कि कोई व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर उनसे मिल सकता है। बलदेव सिंह हवलदार इससे पहले भी थाना बरीवाला में सेवा निभा चुके हैं। (सहदेव)