- Hindi News
- ‘मैं नच्चणा श्याम दे नाल अज्ज मैनू नच्च लैण दे’ पर जागरण में झूमें भक्त
‘मैं नच्चणा श्याम दे नाल अज्ज मैनू नच्च लैण दे’ पर जागरण में झूमें भक्त
भास्कर न्यूज | मंडी बरीवाला
श्रीश्याम प्रचार मंडल बरीवाला ने समस्त नगर निवासियों के सहयोग से इलाके की समृद्धि के लिए श्री श्याम जी का चौथा जागरण श्रद्धा धूमधाम से कराया। वीरवार की रात जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शुरुआत पंडित अखिल शर्मा कोटकपूरा ने पूजन करवाकर की।
श्री श्याम जी का श्रंगार कोलकाता से मंगवाए गए मंडल द्वारा किया गया। इस समय श्री श्याम जी का गुणगान गीतकार मुकेश बांगड़ जयपुर वाले, अमरनाथ शर्मा कोटकपूरा वाले, मास्टर देव चुघ जिम्मी नारंग ने ‘मैं नच्चणा श्याम दे नाल अज्ज मैनू नच्च लैण दे’, ‘खाटू को श्याम रंगीलो’, ‘थाली भरकर लाये रे खींचड़ो’ आदि भजनों द्वारा किया श्रद्धालु भजनों पर थिरकने के लिए मजबूर किया। इसके अलावा श्री श्याम आर्ट ग्रुप ऐलनाबाद वाले वरुण बांसल ने मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं। जागरण के दौरान चाय फलों का लंगर भी लगाया गया। जागरण को शांतिपूर्वक ढंग से सफल बनाने के लिए श्री बाला जी संघ, जय मां चिंतपूर्णी लंगर कमेटी, विक्कल गोशाला ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। जल सेवा की भूमिका शैंकी ग्रुप ने निभाई। श्री प्रचार मण्डल बरीवाला के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीन एरन, जोगी सिंला, हरीश सिंगला, लक्की मित्तल, रवि सिंगला, विनय सिंगला अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।
मनमोहक ढंग से सजाया गया श्री श्याम जी का दरबार हनुमान जी का रोल अदा करता ऐलना बाद ग्रुप का कलाकार।
मंडी बरीवाला में वीरवार की रात जागरण में उपस्थित भक्त।