पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सराएनागा में वन महोत्सव मनाया

सराएनागा में वन महोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीकीगांव सराएनागा के सरकारी हाई स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र मुक्तसर की विधायक बीबी करन कौर बराड़ गांव के सरपंच करनबीर सिंह बराड़ विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान विधायक बीबी करन कौर बराड़, सरपंच करनबीर सिंह बराड़ स्कूल की मुख्य अध्यापिका मनजीत कौर ने पौधारोपण किया। इस मौके बीबी बराड़ ने कहा कि लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है और हमें अपने पर्यावरण को बचान के उपाय करने चाहिए। उन्होंनें कहा कि मिलकर हम सब को 1-1 पौधा लगा कर उनकी देखभाल यकीनी बनानी चाहिए। इस समय वहां पर स्कूल का स्टाफ, पंचायत के सदस्य, गांव के गणमान्य व्यक्ति छात्र उपस्थित थे। (सहदेव शर्मा)

सरकारी हाई स्कूल सराएनागा में पौधारोपण करते हुए विधायका बीबी करन कौर बराड़ सरपंच करनबीर सिंह बराड़ अन्य।