परवीन बने दशहरा कमेटी के इंचार्ज
बरनाला|श्री गणेश ड्रामेटिक क्लब की तरफ से 3 अक्टूबर को दशहरा ग्राऊंड में दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्लब की एक विशेष बैठक प्रधान सतपाल गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष परवीन सिंगला को दशहरा मेला का इंचार्ज नियुक्त किया। इस अवसर पर सिंगला ने बताया कि दशहरे को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी है और इस बार दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जयपुर से आए कारीगरों द्वारा तैयार करवाए जा रहे हैं, जिसमें 60 फीट ऊंचा रावण का बुत तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शहर के गणमान्य मुख्यतिथियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस अवसर पर कैशियर अरुण सिंगला, चेयरमैन राजिंदर पप्पू, अनिल गर्ग सचिव, कैप्टन विशाल जिंदल सोनू, सतीश डूडेजा, सुनील जैन, पुनीत जैन, रघुबीर प्रकाश गर्ग, संजीव शर्मा, दर्शन चौहान, यशपाल, तारा चंद, भगवान दास बांसल, केसर सिंह जंडू आदि मौजूद थे।