रामलीला में गूंजे श्रीराम की जयकार
बरनाला|श्री महाशक्तिकलां मंदिर की स्टेज पर चल रही रामलीला के दौरान सीता जन्म का कलाकारों ने सफल मंचन किया। इस अवसर पर रामलीला का उद्घाटन श्री महाशक्ति कलां मंदिर के अध्यक्ष अनिल दत्त शर्मा और मनीषी दत्त शर्मा ने किया। कलाकारों ने सीता जन्म का मंचन किया और जैसे ही सीता माता का जन्म हुआ तो पंडाल में बैठे लोग हर-हर महादेव और भगवान राम के जयघोष लगाने शुरू कर दिए, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि रामलीला 4 अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि वीरवार को सीता स्वयंवर, 27 को राम बनवास, 28 को भरत मिलाप, 29 को सीता हरण, 30 को सुग्रीव-राम मित्रता और बाली का वध, 1 अक्टूबर को लंका दहन, 2 अक्टूबर को रावण, कुंभकरण और मेघनाद का वध और 4 अक्टूबर को भगवान राम का राजतिलक दिखाया जाएगा। उन्होंने समूह शहरवासियों को रामलीला में पहुंचने की अपील की।