घर के बाहर खड़ा ट्राला चोरी, मामला दर्ज
बरनाला|खुड्डी रोडपर घर के बाहर खड़ा ट्राला अज्ञात लोग चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानेदार मग्गर सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। उसने अपने बयान में कहा कि उसका ट्राला खुड्डी रोड पर उसके घर के बाहर खड़ा था। रात को करीब दस बजे वह ट्राले को लोक लगा कर घर में गया। लेकिन जब उसने सुबह उठ कर देखा तो ट्राला गायब था।