नैतिक शिक्षा परीक्षा का परिणाम घोषित
धार्मिकसमाज सेवी संस्था गुरु गोबिंद सिंह सट्डी सर्किल द्वारा ली गई वार्षिक नैतिक शिक्षा परीक्षा (संगरूर, बरनाला मानसा जोन स्कूल स्तर) का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
जोनल प्रधान डा. कर्मजीत सिंह ने बताया कि इस बार 3 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा को तीन कैटेगरी (पहली से पांचवी, छठी से आठवीं नौवीं से बारहवीं) में बांटा गया था। प्रत्येक कैटेगरी में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमवार 1500, 1200 800 रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
यहरहा परिणाम : पहलीकैटेगरी में करनदेव सिंह संत अतर सिंह अकाल अकादमी मस्तुआना साहिब ने पहला, गुरसेवक सिंह ननकाणा साहिब पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर छन्ना ने दूसरा चरणवीर कौर कलगीधर पब्लिक स्कूल सुनाम ने तीसरा स्थान, दूसरी कैटेगरी में हरलीन कौर कलगीधर पब्लिक स्कूल सुनाम ने पहला, युवराज सिंह अकाल मॉडल हाई स्कूल अमरगढ़ ने दूसरा मनजोत कौर संत अतर सिंह अकादमी मस्तुआना साहिब ने तीसरा स्थान, तीसरी कैटेगरी में संदीप कौर अकाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मस्तुआना साहिब ने पहला, अमनदीप कौर ननकाणा साहिब पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर छन्ना ने दूसरा तथा रुपिंदर कौर बाबा जोरावर सिंह फतेह सिंह गुरमति अकादमी चंगाल महकप्रीत कौर पायनियर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गज्जणमाजरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गुरु गोबिंद सिंह सट्डी सर्किल के पदाधिकारी परिणाम घोषित करते हुए।