पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राइस मिल एसोसिएशन की कमेटी का गठन

राइस मिल एसोसिएशन की कमेटी का गठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राइसमिल एसोसिएशन बरनाला की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत दिनों सर्वसम्मति से अजायब सिंह जवधां को प्रधान घोषित करने के बाद शनिवार को एसोसिएशन की कमेटी गठित की गई। मीडिया को जानकारी देते प्रधान अजायब सिंह जवधां ने बताया कि बैठक में कमेटी गठित कर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ भाजपा नेता सोमनाथ सहौरियां और मदन लाल गोयल को संरक्षक, सोहन लाल मित्तल को चेयरमैन, महाबीर प्रसाद गोयल को महासचिव और संजय उपली कृष्ण बिट्टू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्यारा लाल, इकबाल सिंह को भी संरक्षक, समाजसेवी कुलदीप सहौरियां , मेजर सिंह, जगराज सिंह और मुश्ताक को वाइस प्रधान, लीगल एडवाइजर अनीश सिंगला को लगाया गया है। जबकि मुनीश सिंगला, वेद प्रकाश बेदी, सुभाष कांसल, रघुबीर चंद, सोनू बांसल, सुरिंदर कुमार, कमल गोयल, सुरिंदर फरवाही आदि को मेंबर लिया गया है। इस अवसर पर प्रधान अजायब सिंह जवधां ने कहा कि वह सभी राइस मिल मेंबरों और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने सरकार से महंगाई के चलते मिलिंग के रेट बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर संजीव शैली, संजीव कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार, सुरिंदर अग्रवाल, भारत मित्तल, जरनैल सिंह, रघुबीर सहजड़ा, संजू तपा, काला भूत, सतपाल थे।

संजय उपली कोषाध्यक्ष।

मदन लाल संरक्षक।

महाबीर गोयल महासचिव।

सोमनाथ संरक्षक।

सोहन लाल चेयरमैन।