होनहार बच्चे सम्मानित
वाईएसस्कूल में चल रहे वार्षिक कार्यक्रम इम्पैक्ट-2014 के दौरान शनिवार को स्कूल के बच्चों ने अपना जलवा बिखेरा और रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। शनिवार को कार्यक्रम में डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा और स्कूल के डायरेक्टर वरुण भारती ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए।
बच्चों ने गिद्दा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी, गीत आदि से सबका मन मोह लिया। डीएसपी सिटी पलविंदर चीमा ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और किसी भी देश की बागडोर हमेशा बच्चों और नौजवानों के हाथ में ही होती है। उन्होंने बच्चों को परिजनों को अपने बच्चों को सही परवरिश करने और उन्हें गलत आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक किया। इस अवसर पर डीएसपी ने स्कूल के होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया और अंत में स्कूल मैनेजमेंट ने डीएसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर रजनी भारती, प्रोफेसर दर्शन कुमार, पीआरओ मैडम पुष्पा मित्तल, प्रिंसिपल कुसुम शर्मा आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम
समारोह का आगाज करते डीएसपी पलविंदर चीमा, वरूण भारती अन्य।