- Hindi News
- दुकानदारों के पास नहीं लाइसेंस सरेआम बिक रहा है तेजाब
दुकानदारों के पास नहीं लाइसेंस सरेआम बिक रहा है तेजाब
जिलेमें तेजाब की बिक्री सरेआम हो रही है। किसी भी दुकानदार के पास तेजाब बिक्री के लिए कोई लाइसेंस नहीं है। एक साल में पंजाब में लड़कियों पर तेजाब डालने की कई घटनाएं हो चुकी है और पिछले साल बरनाला की बेटी हरप्रीत कौर की तेजाब डालने से मौत हो गई थी बावजूद प्रशासन ने अभी तक भविष्य में ऐसी घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। जिसके चलते महिलाओं युवतियों की सुरक्षा अब राम भरोसे ही है और बाजारों में शॉपिंग करने आती महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिला प्रशासन ने भी जिले में अभी तक तेजाब की बिक्री को रोकने के लिए अधिकारियों से कोई बैठक नहीं की है।
कोर्टके आदेशों की परवाह नहीं : कोर्टने साल 2010 में नियम बनाकर सरकार को सख्त निर्देश दिए थे कि राज्य में तेजाब की बिक्री के लिए लाइसेंस बनाए जाएं और साथ ही तेजाब की खरीदारी करने वालों के पहचान पत्र और उसका पता दर्ज किया जाए लेकिन बरनाला में किसी भी दुकानदार के पास तेजाब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं है और शहर की हरेक तीसरी दुकान पर आपको जितना चाहिए तेजाब बड़ी आसानी के साथ मिल सकता है। चार साल पहले बरनाला में एसिड अटैक की घटना के बाद भी जिला पुलिस ने कोई सबक नहीं सीखा है।
पुलिस बरतें सख्ती
शहरवासीसुखविंदर सिंह भंडारी, अरोड़वंश सभा के प्रधान नरेश कुमार बांका, युवा खत्री सभा के प्रधान वरूण बत्ता , विकास सोनी विक्की, प्रवीन सिंगला आदि ने बरनाला पुलिस से शहर में युवतियों महिलाओं की सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की है। क्योंकि मनचलों की हरकतों से युवतियां महिलाएं शाम के समय घरों से बाहर जाने में कतराने लगी हैं। पुलिस को शहर में पुलिस कर्मी तैनात करने चाहिए। युवतियों से छेड़छाड़ और एसिड अटैक करने वाले आरोपियों को सख्त सजा होनी चाहिए।
दुकानदारतेजाब बेचने के लिए बनवाएं लाइसेंस, नहीं तो होगी कार्रवाई
एसएसपीउपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि कोई भी दुकानदार सरेआम तेजाब नहीं बेच सकता और उसके पास लाइसेंस जरूर होना चाहिए। वह जल्दी ही शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर रहे हैं। अगर किसी भी दुकानदार के पास लाइसेंस ना हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानदार तेजाब खरीदने आने वाले का भी पुरा रिकॉर्ड अपने पास रखे। इसलिए दुकानदार जल्दी ही लाइसेंस बनवा लें। बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त ते