पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंडियाया और हरिगढ़ में हुई घटना, पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया धरना

हंडियाया और हरिगढ़ में हुई घटना, पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संदिग्ध हालत में लड़की की मौत

बरनाला|धनौला रोड के गुरसेवक नगर में संदिग्ध हालत में एक लड़की की मौत हो गई। हरप्रीत कौर बीएससी की छात्रा थी। रविवार को उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह अपनी सहेली के साथ घर में थी। अचानक वह चक्कर खा कर गिर गई उसके मुंह से छाग निकल रही थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उसके पिता विक्कर सिंह ने कहा कि उसने दवा की जगह गलती से कोई जहरीली चीज निगल ली जिससे उसकी मौत होे गई। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि लाश को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखा गया है। लाश का पोस्टमार्टम कर वारिसों को सौंप दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

बरनाला में घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने किया प्रदर्शन।

रविवार को नेशनल हाईवे पर जाम में फंसं वाहनों की सड़क पर लगी लंबी कतारंे।

सड़क हादसों में दो की मौत, 6 जख्मी

भास्कर न्यूज|बरनाला

दोअगल-अलग घटनाओं में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई जबकि लोग छह जख्मी हो गए। पहली घटना हंडियाया में खुड्डी रोड के पास हुई। एक रिक्शा के कार की लपेट में आने से सड़क पर पैदल जा रही दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए, जिनमें इलाज के दौरान किरण कौर की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना लोगों ने एनएच पर स्टैंडर चौक पर बने पुलिस कंट्रोल रूम को दी, लेकिन पुलिस को कुछ ही मिनटों की दूरी तय करने में करीब आधे घंटे लग गए। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

जाम से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। धरना दे रहे भोला सिंह अमर सिंह, हाकम सिंह ने बताया कि कार की टक्कर लगने के बाद कार चालक फरार हो गया। इस टक्कर में रिक्शा चालक, दो रिक्शा सवार दो सड़क पर जा रही महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें करीब एक घंटे बाद सिविल अस्पताल बरनाला में पहुंचाया गया। घायलों की पहचान नछत्र, रोशन सिंह, राजू, सतनाम कौर किरण के तौर पर हुई। सिविल अस्पताल में घायल किरण कौर ने दम तोड़ दिया। बाकी सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद डीएसपी बरनाला ने घटना स्थल पर जा कर लोगों को समझा कर जाम खुलवाया।

उन्होंने कहा कि चौक पर बने पुलिस एनएच पुलिस कंट्रोल रूम में हमेशा कर्मचारी गाड़ी मौजूद रहती है। लेकिन घटना की जानकारी मिलने पर क