कश्मीर के लिए राहत सामग्री भेजी
बरनाला|करियाना एसोसिएशनऔर माता चिंतपूर्णी लंगर कमेटी की तरफ से कश्मीर में बाढ़ में फंसे लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। प्रधान लक्ष्मण दास ने कहा कि लाखों लोग कश्मीर में बाढ़ में फंसे हुए है। इनकी सहायता करने के लिए बरनाला से राशन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से दाल, चावल, बिस्कुट, पानी आदि भेजा जा रहा है। मौके पर धर्मपाल, योगराज जोगी, समीप बांसल, संजय , श्रवण कुमार, सुरिंदर कुमार, लक्ष्मण दास, इन्दजीत संघेड़ा, राकेश कुमार, सुरेन्द कुमार, लक्ष्मण दास, अशोक राधे राकेश कुमार हाजिर थे।