कैंप में आंखोंं में मुफ्त लैंस डाले गए
बरनाला|स्त्री औरनेत्र रोग अस्पताल में आंखो के चेकअप का मुफ्त कैंप लगाया गया। इसमें 50 जरूरतमंद लोगों की आंखों में मुफ्त लैंस डाले गए 50 जरूरतमंद लोगो के मुफ्त में चश्मे लगाए गए। इस मौके पर डॉक्टर रूपेश सिंगला ने कहा कि इस कैंप में 400 के करीब मरीजों की जांच की गई। कैंप में पटियाला के मशहूर डॉक्टर मनप्रीत सिंह विशेष तौर पर पहुंचे।