अध्यापकों के मसले हल करने की मांग
अध्यापक दल की बैठक में भाग लेते हुए सदस्य।
भास्कर न्यूज|बरनाला
अध्यापकदल की प्रदेश स्तर की बैठक प्रधान तेजिंदर सिंह संगरेड़ी की प्रधानगी में हुई। इस मौके पर अध्यापकों के लंबे समय से लटक रहे मसलों पर विचार किया गया और सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की।
प्रदेश मीत प्रधान सुखविंदर सिंह भंडारी और प्रदेश सचिव हरबंस सिंह ने कहा कि इस बैठक में मुख्य अध्यापकों, हैड टीचर और सेंटर हैड टीचर्स की तरक्की, केशलैस मेडिकल सहूलियत, 7654 अध्यापकों को सभी तरह की छुट्टियां देना, 5178 ग्रामीण सहयोगी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देना, सभी स्कूलों को फुटकल ग्रांट देने जैसे मामलो पर विचार किया गया।
सरकार के साथ अगले महीने अध्यापकों की होने वाली बैठक पर भी इस बैठक में विचार चर्चा की गई। मौके पर हरपाल सिंह तेजा, जसविंदर सिंह, हरबंस सिंह, निरपजीत सिंह, नरेन्द शैहणा, सर्वजीत सिंह, हरबंस सिंह, सुखविंदर सिंह हाजिर थे।