- Hindi News
- रणधीर फगूवाला बने फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव
रणधीर फगूवाला बने फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव
भवानीगढ़ में पंजाब फोटोग्राफरज़ एसोसिएशन के प्रधान अपने साथियों के साथ।
भास्कर न्यूज|भवानीगढ़ (संगरूर)
पंजाबफोटोग्राफर्स एसोसिएशन के नव नियुक्त प्रधान गुरनाम सिंह शेरपुर ने एसोसिएशन की राज्य स्तरीय टीम का ऐलान करते हुए रणधीर सिंह फगूवाला को दोबारा महासचिव नियुक्त किया है।
इसके अलावा कैशियर वरिंदर कुमार तपा, पीआरओ मंगत सिंह कपूरथला, सीनियर उप प्रधान अशोक कुमार माहिलपुर, हरजीत सिंह अमरगढ़, बलजीत सिंह बलोवाल, गुरबिंदर सिंह चाना गढ़शंकर, राज खान घगा (चारों उप प्रधान), धरमिंदर कुमार नाभा, राविंदर वर्मा अहमदगढ़ मंडी, गोपाल कृष्ण फिलौर, राजिंदर बांसल रिंप्पी बरनाला (सभी संयुक्त सचिव) बनाए गए हैं।
इस दौरान समूह पदाधिकारियों को जहां नियुक्ति पत्र दिए गए वहीं एसोसिएशन को और मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक शहर में इकाईयां बनाने फोटोग्राफरों की मुश्किलों को हल करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर आरके प्रदीप भवानीगढ़, रामपाल वर्मा संगरूर, बरजिंदरजीत सिंह होशियारपुर, अवतार सिंह सीरा गढ़शंकर, परमजीत सिंह बैंस माहिलपुर, गुरचरण सिंह महिल कलां, जगसीर सिंह सिद्धू, बलजीत सिंह महिल कलां, तेजिंदरपाल सिंह अरोड़ा कपूरथला मौजूद थे। (लखविंदरपाल गर्ग)