पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीड के बोरे गायब करने का आरोप

फीड के बोरे गायब करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|फीड के250 बोरे गायब करने के आरोप में फीड फैक्टरी के मालिक के बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर धोखाधड़ी और माल को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन महलकलां के थानेदार सर्वजीत सिंह ने कहा कि अदित्य तुली के बयान के आधार पर पुलिस ने सिकंदर सिंह, चमकौर सिंह, कर्मजीत सिंह भूपिंदर सिंह पर मामला दर्ज किया है। उसने अपने बयान में बताया कि उसकी महलकलां में फीड की फैक्टरी है। चारों आरोपी उसकी फैक्टरी से फीड एक ट्रक में भरकर चंडीगढ़ की एक पार्टी के पास छोड़ने गए थे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने फीड गायब कर दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत की। थानेदार ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है। पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़ कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।