180 बोतलें शराब बरामद, दो लोग नामजद
पुलिसस्टेशन शैहणा में अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक गाड़ी 180 बोतल शराब बरामद की है।
थानेदार चरणजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने बिंदर सिंह कर्मवीर सिंह पर शराब की तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध शराब की सप्लाई करते है। इसी आधार पर पुलिस ने मेन रोड पर नाका लगा कर वाहनो की चेंकिंग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।द