पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचुनाव में लोगों ने तोड़ा भाजपा का गुरूर : बाजवा

उपचुनाव में लोगों ने तोड़ा भाजपा का गुरूर : बाजवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबप्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से अहंकार के रथ पर सवार भाजपा का गुरूर लोगों ने उपचुनाव में तोड़ दिया है। महज चार महीने में ही एनडीए सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। वे बुधवार को युवा कांग्रेसी नेता सीरा ढिल्लों के भोग समागम के बाद प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में बीजेपी ने लोकसभा में सभी सीटें जीती थीं उन प्रदेशों में ही उन्हें कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो केन्द्र में अकालियों की सौतेली मां का राज नहीं है। अब क्यों नहीं बादल पंजाब के लिए नोटों से भरे हुए ट्रक केंद से पंजाब के लिए लेकर आते? अकाली मुगलों की तरह मनमानी से राज कर रहे हैं। बादल अपने विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत को तीन करोड़ रुपए दे रहे हैं, जबकि प्रदेश के बहुत से गांवों की पंचायतें पाई-पाई को मोहताज है। पंजाब के कई हिस्सों में आई बाढ़ के लिए भी बादल ही जिम्मेदार है। यूपीए सरकार ने पिछले साल पंजाब सरकार को आठ सौ करोड़ रुपए नए नाले बनाने पुरानों की सफाई के लिए दिए थे। लेकिन अकाली जत्थेदारों ने नियमों के विपरीत जा कर अपने निजी फायदे के लिए कई गांवों में गलत तरीके से पानी के नालों का निर्माण करवाया। जिसके चलते कई गांव पानी में डूब गए। उन्होंने कहा कि पांच वार प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर भी जो व्यक्ति अपने विधान सभा क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं कर सका उसे मुख्यमंत्री रहने का कोई हक नहीं है।

काउंसिलचुनाव में सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस : कांग्रेसके प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ड्रग तस्करी के केस में फंसे जगदीश भोला ने कोर्ट में सरेआम अकाली दल के कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का नाम लिया, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि हम मजीठिया के खिलाफ जांच करवाने हाईकोर्ट भी गए लेकिन अफसोस न्यायपालिका ने भी हमें इंसाफ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर में पंजाब में होने जा रहे नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस पार्टी साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को ही टिकटें देगी और सभी सीटों पर जीत हासिल की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद विजय इन्द सिंगला, विधायक मोहम्मद संदीक, पूर्व विधायक सुरिंदरपाल सिंह सीबीया, कांग्रेस