आईटीआई में जिला स्तरीय हड़ताल 19 को
बरनाला | पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन की तरफ से सरकारी आईटीआई में 19 सितंबर को जिला स्तरीय हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। पीएसयू के सूबा नेता प्रदीप कस्बा और इंदरजीत मेहता ने कहा कि सरकार निजीकरण, उदारीकरण और संसारीकरण की नीतियों पर चल रही है। जिस कारण सरकारी आईटीआई में जहां पढ़ाई का बुरा हाल है वहीं वहां शिक्षार्थियों को कोई सहूलियत मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना भी करना पढ़ रहा है। पीने वाले पानी और शौचालय का भी कोई प्रबंध नहीं है। अध्यापकों की कमी होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा हैे।