बच्चों ने स्कूल में फ्रूट-डे मनाया
बरनाला|मदर टीचरक्रैच एंड प्ले-वे स्कूल में प्रिंसिपल मोनिका गर्ग की अगुवाई में फ्रूट-डे मनाया गया। इस दौरान बच्चों को फलों की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चे रंग-बिरंगी सुंदर ड्रेस में सजकर स्कूल पहुंचे और उन्होंने खूब एंज्वाय किया। प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि इससे जहां बच्चों का मनोरंजन होता है वहीं उनके ज्ञान में भी बढ़ोतरी होती है।