- Hindi News
- मास्टरमाइंड में जीडी प्रोग्राम की शुरुआत
मास्टरमाइंड में जीडी प्रोग्राम की शुरुआत
शहरके कई विद्यार्थियों को निजी स्टडी प्रोग्राम से सरकारी नौकरी और अन्य मुकाबलों के टेस्ट पास करवाने वाली संस्था मास्टरमाइंड ने विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलने की कला को निखारने के लिए ग्रुप डिस्कशन प्रोग्राम की शुरुआत की है।
मास्टरमाइंड के एमडी शिव सिंगला ने कहा कि जीडी एक ऐसा प्रोग्राम है जिससे बच्चे तेजी से अंग्रेजी बोलना सीखते हैं साथ ही उनमें कई लोगों के बीच अपनी बात रखने की हिम्मत आती है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करना है। पढ़ाई में अच्छे अंकों के साथ-साथ अगर आत्म विश्वास ना हो तो विद्यार्थी का विकास नहीं हो सकता। इस प्रोग्राम के तहत बच्चों की आपस में बातचीत करवाई गई। उन्हें अलग-अलग विषयों पर बोलने के लिए समय दिया गया। इस मौके पर डायरेक्टर रतन सिंगला, प्रोफेसर रोहित पलटा, प्रोफेसर मोनिका, दीपक कुमार, दीपेश कुमार, हरविंदर सिंह गिल, योगेश, ज्योति हाजिर थे।
मास्टरमाइंड में विद्यार्थी जीडी प्रोग्राम में भाग लेते हुए।