पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीरा ढिल्लों को दी श्रद्धांजलि

सीरा ढिल्लों को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिदंर सिंह सीरा ढिल्लों का बुधवार को हंडियाया रोड पर स्थित गुरुद्वारा प्रगटसर साहिब में श्रद्धांजलि समागम आयोजित किया गया। सीरा ढिल्लों का पिछले दिनों ह्दय गति रुकने से देहांत हो गया था।

इस अवसर पर आयोजित समागम में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सांसद विजयइंदर सिंगला, हलका भदौड़ के विधायक मोहम्मद सदीक, महलकलां की महिला विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी सहित तमाम राजनीतिक, धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं ने श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, खजाना मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींढसा, कैप्टन अमरेंदर सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संत बलवीर सिंह घुन्नस, हलके के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों, महारानी परनीत कौर एमएलए, रणइन्द्र सिंह, द्वाार भेजे गए शोक संदेश पढ़कर सुनाए गए। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सीरा ढिल्लों पार्टी के एक वफादार सिपाही थे और पार्टी में रहकर उन्होंने समाज की खूब सेवा की।

उनकी सेवाओं को पार्टी कभी नहीं भुला सकती। बाजवा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी दुखी परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने सीरा ढिल्लों के बड़े भाई कुलदीप सिंह काला ढिल्लों को दिलासा देते हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर पूर्व एमएलए सुखराज नत्त मौड़, अजीत सिंह मोफर विधायक सरदूलगढ़, शेर सिंह गागोवाल पूर्व एमएलए मानसा, पूर्व एमएलए संगरूर सुरिंदरपाल सिंह सीबिया, बीबी सुरिंदर कौर बालियां, परमिंदर पप्पी ओएसडी कैप्टन अमरेदंर सिंह, जिला कांग्रेस के प्रधान परमजीत सिंह मान के अलावा आईजी बठिंडा परमराज सिंह उमरांगल, एसएसपी बरनाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण, एसपी नवजोत सिंह माहल, कांग्रेसी नेता लवि चहल, हन्नी चहल, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, गुरजीत सिंह बराड़, नरेंदर शर्मा, गुरकीमत सिंह सिद्धू, अनिल भारती सोनी, सुरेश डिंपल, संजीव शौरी, समाजसेवी राजेश रौबी ठेकेदार, वरिंदर हैप्पी ठेकेदार, अभिलाश बंटी ठेकेदार, हरविंदर चहल, बठिंडा के एसपी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी बठिंडा हरमीक सिंह दियोल, डीएसपी बरनाला हरपाल सिंह, डीएसपी महलकलां सुरिंदरपाल सिंह, अकाली दल के जिलाप्रधान परमजीत सिंह खालसा, हल्का इंचार