पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजूर साहिब के दर्शन के लिए यात्रा रवाना

हजूर साहिब के दर्शन के लिए यात्रा रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको बाबा काला माहिर साहिब गुरुद्वारा से छह बसें श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना की।

समाजसेवी गोपाल सिंह दर्दी ने बताया कि यह यात्रा 21 दिनों की होगी। छह बसें धार्मिक यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र, पौंटा साहिब, हरिद्वार, ऋषिकेश, नानकमत्ता , रीठा साहिब, बहिराम, पटना साहिब, बनारस, नागपुर, हजूर साहिब, नानकझीरा, जबलपुर, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली आदि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करती हुई वापस बरनाला लौटेगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए रास्ते में मेडिकल, रहन-सहन, भोजन आदि का पुख्ता प्रबंध किया गया है।

इस मौके अकाली दल के जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा, सुरिंदर सिंह आहलूवालिया, बलदेव सिंह आहलूवालिया, दरबारा सिंह हैड ग्रंथी, बूटा सिंह मैनेजर, अवतार सिंह, कर्म सिंह भैणी, बहन प्रेम दर्दी, मेजर सिंह समेत शहर के कई गणमान्य लोग हाजिर थे।