यातायात नियमों की जानकारी दी
बरनाला|कम्यूनिटी पोलसिंगरिसोर्स में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के दिशा-निर्देशों पर जिला इंचार्ज जसमेल सिंह डीसीपीओ की अगुवाई में सीपीआरसी बरनाला के स्टाफ की तरफ से भगत नामदेव चौक में नुक्कड़ बैठक के दौरान लोगों को यातायात नियमों संबंधी जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को नशों के कुप्रभावों बारे जानकारी दी गई। व्हीकल्स पर मुफ्त रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। इस अवसर पर डीएसपी महलकलां सुरिंदरपाल सिंह, एसएचओ सिटी नवदीप सिंह, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह, राणा रणदीप सिंह मौजूद थे।