एटीएम बदल करीब 70 हजार की ठगी मारी
बठिंडा| एटीएमबदल कर करीब 70 हजार की ठगी मारने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। गांव गिलकलां वासी दलजीत सिंह ने पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका भाई बलजीत सिंह सिंगापुर से आया था। उसे कुछ रूपयों की जरूरत थी। जैसे ही वह गांव जलाल मे स्थित बैंक के एटीएम से रूपये निकलवाने गया तो वहां पहले से ही मौजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई बलजीत सिंह का एटीएम बदल दिया। इसके बाद धोखेबाज उसके भाई के एटीएम जरिये अलग अलग जगहों बरनाला से 30 हजार गांव जलाल स्थित एटीएम से 38,800 रुपए कुल 68 हजार 800 रूपये निकलवा ले गया। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।