पीड़ितोंं के लिए राहत सामग्री भेजी
जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला से राहत सामग्री के ट्रक रवाना किए गए। प्रदेश बीजेपी यूथ सचिव यादविंदर शैंटी , मोनू गोयल ने कहा कि कश्मीर में आई बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं। उनके पुनर्वास से पहले वहां पर रोटी, कपड़ा और दवाई की भारी किल्लत का लोग सामना कर रहे हैं। जिसके चलते सारे देश का फर्ज है कि वहां पर जरूरी चीजें भेजी जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शहर के लोगों और समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से उनकी तरफ से 200 कंबल, खाने के लिए चने, पानी,दवाइयां भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग लगातार जारी रहेगा। ये सामान पहले चंडीगढ़ जाएगा। इसके बाद हवाई रास्ते से श्रीनगर भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से एडीसी जोरा सिंह थिंद, एईटीसी एसपीएस ग्रेवाल, एसएस सिद्धू ईटीओ ने जिला प्रशासन की तरफ से दान करने वाले लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर राम सरूप गोयल सीनियर भाजपा नेता, यादविंदर शैटी प्रदेश सचिव बीजेपी यूथ विंग, मोनू गोयल सचिव बीजेपी, रामेश्वर लाल, शंकर मोहनी, नायब सिंह काला हाजिर थे।
अग्रवाल धर्मशाला से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री रवाना करते एडीसी जोरा सिंह थिंद, यादविंदर शंटी अन्य।