ब्लॉक प्राइमरी खेलों में दिखाया दमखम
बरनाला|ब्लाक प्राइमरीखेल अंडर-11 में 42 स्कूलों के करीब 500 बच्चों ने भाग लिया। ब्लॉक प्राइमरी अफसर बरनाला जसपाल कौर ने कहा कि इन खेलो में कबड्डी में सेंटर हरीगढ़, खो-खो लड़के में गुरसेवक नगर, खो-खो लड़कियों में संधू पत्री की टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में जसप्रीत कौर कालेके स्कूल, कुश्ती लड़कों में बाजीगर बस्ती बड़बर स्कूल के शैंटी, 100 मीटर दौड़ लड़कों में संधू पत्री, 100 मीटर दौड़ लड़कियों में कौशल रानी, 200 मीटर दौड़ लड़कों में संधेड़ा स्कूल के बारा सिंह, 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में काहनेके स्कूल किरणजीत कौर, लंबी छलांग लड़कों में सुरजीतपुरा कोठे के जगजीत सिंह, लंबी छलांग लड़कियों में किरणजीत कौर, शॉटपुट में गुरप्रीत सिंह ने जीत हासिल की। जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को ब्लॉक अफसर जसपाल कौर की तरफ से इनाम दिए गए।