सड़क की मरम्मत के लिए धरना 22 को
बरनाला|पिछले लंबेसमय से बरनाला से पत्ती-सेखवां को जाती सड़क की दयनीय हालत कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अब 22 सितंबर को सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के दफ्तर के सामने धरना देने का ऐलान किया है। किसान यूनियन(डकौंदा)के जिलाप्रधान दर्शन उगोके, प्यारा सिंह, स्वराज सिंह, प्रीतम सिंह, नौजवान भारत सभा के नवकिरन पत्ती ने कहा कि सड़क की दयनीय हालत से रोजाना हादसे हो रहे हैं। इस मौके पर जनवीर सिंह, दलजीत सिंह, शमशेर सिंह, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।