पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में हादसों का कारण बन रहे हैं सड़क किनारे खड़े वाहन

शहर में हादसों का कारण बन रहे हैं सड़क किनारे खड़े वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर-धूरीमार्ग पर ट्राले और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत का एक कारण सड़क के किनारे खड़ा ट्रक भी माना गया है। ऐसे में दैनिक भास्कर की ओर से तत्काल शहर से निकलती मुख्य सड़क का मुआयना किया गया। जहां सड़कों के किनारे ऐसी ही दुर्घटनाओं को निमंत्रण देते कई वाहन खड़े पाए गए हैं। जिसे रोकने वाला कोई नहीं था। हैरत इस बात की है कि दैनिक भास्कर पहले भी कई बार यमदूत से कम नहीं सड़कों के किनारे खड़े वाहन शीर्षक के तहत मामले को प्रकाशित कर चुका है। ऐसे में आवाज उठने लगी है कि सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क होने दिया जाए।

यहहै नियम : पीपलफॉर ट्रांसपरेंसी की ओर से शुरू की गई रोड सेफ्टी मुहिम में शामिल प्रवीण बांसल और कमल आनंद का कहना है कि हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है कि सड़क के किनारे 15 फीट तक कोई रेहड़ी, ढाबा या फिर अवैध पार्किंग नहीं की जा सकती है। आदेश लागू नहीं करवाने पर कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। बावजूद सड़कों के किनारे वाहन और रेहड़ियां आदि को खड़ा किया जा रहा है। दैनिक भास्कर की ओर से शहर से निकलती संगरूर-सुनाम, संगरूर-महिलां, संगरूर-पटियाला, संगरूर-बरनाला और संगरूर-धूरी मार्ग का दौरा किया गया। जहां कई स्थानों पर सड़कों के किनारे भारी वाहन पार्क किए गए थे। इनमें कई स्थानों पर ढाबों के पास सड़क के किनारे वाहन खड़े किए गए थे। धूरी रोड पर एक ढाबे के पास सड़क के किनारे पार्क किए गए ट्रक के चालक हरनेक सिंह ने बताया कि वह ट्रक को लेकर सुबह से चला हुआ है। ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था। ट्रक में वजन होने के कारण ट्रक को अधिक सड़क के नीचे नहीं उतार सकता है। ऐसे में मजबूरी में सड़क के किनारे ट्रक को पार्क किया है।

संगरूर-सुनाम रोड पर ट्रक चालक ट्रक को सड़क के किनारे रोक कर ट्रक के टायरों की जांच कर रहा था। ट्रक चालक के अनुसार उसे ट्रक के टायरों से आवाज सुनाई दे रही थी जिसे चेक करने के लिए रुका था।

सड़क किनारे पार्किंग नहीं की जा सकती

^सड़कके किनारे पार्किंग नहीं की जा सकती है। यदि कोई वाहन खराब हो जाता है तो उसे सावधानी नियमों की पालना करना जरूरी है। अवैध पार्किंग को हटाने के लिए रौंग पार्किंग के चलान भी किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को नियमों की पालना के लिए जागरूक भी किया जाता है। वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेवारी